फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस ने गाेवंश लदी पिकअप पकड़ी, तस्कर भाग निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। पुलिस ने मंगलवार को पशु तस्करी के मामले का खुलासा करते हुए सात गोवंशों से लदी पिकअप बरामद की। पुलिस के अनुसार, पीछा किए जाने पर चालक व उसका साथी वाहन छोड़कर भाग गए। तीन गोवंश मृत मिले। चार को मुक्त कराकर उपचार एवं देखभाल की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह सूचना मिली कि चौरा खास क्षेत्र से सफेद बोलेरो पिकअप में गोवंशों को लादकर बिहार की ओर ले जाया जा रहा है। कसया, चौरा खास एवं कुशीनगर चौकियों की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चालक वाहन लेकर भाग निकला। पीछा करने पर कुड़वा-दिलीनगर के पास घाघी नदी किनारे वाहन छोड़कर झाड़ियों का लाभ उठाते हुए चालक और उसका साथी भाग गए। काफी तलाश के बावजूद दोनों हाथ नहीं लगे।
वाहन में सात गोवंश रस्सियों से क्रूरतापूर्वक बंधे मिले। कई पशुओं के मुंह से झाग निकल रहा था और वे गंभीर रूप से घायल थे। इनमें तीन गोवंश मृत मिले, जबकि चार जीवित गोवंशों को रस्सियों से मुक्त कर पानी व चारा उपलब्ध कराया गया। पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन सीवान जिले के निवासी सुभान अली के नाम पंजीकृत है। कसया थाने में वाहन स्वामी सुभान अली निवासी सीवान और एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि पशुओं से लदी पिकअप पकड़ी गई है। जिसमें सात गोवंश लदे थे। तीन की मौत हो चुकी थी। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें