फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बबुईया हरपुर विवाद में दो और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 23 Dec 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बबुईया हरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए सोमवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सभी शेष बचे आरोपी घर छोड़कर फरार हैं, वहीं दोनों पक्षों के बीच अब भी तनातनी की स्थिति है। पुलिस गांव पर पैनी नजर बनाए हुए है, और लगातार गांव में आ जा रही है। घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्कूल के छात्र छात्राओं ने रविवार को छह घंटे तक सड़क जाम कर धरना दिया था।
हमले में गंभीर रूप से घायल निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य छोटेलाल कुशवाहा की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। सोमवार को लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर पडरौना आ रहे है।
विज्ञापन





स्कूल संचालकों में आक्रोश, एसपी से करेंगे मुलाकात

मंसाछापर। बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को क्षेत्र के स्कूल संचालक एकत्र हुए और 20 दिसंबर को प्रधानाचार्य छोटेलाल कुशवाहा व छात्र-छात्राओं पर हुए प्राणघातक हमले पर कड़ा विरोध जताया। संचालकों ने प्रशासन से मांग की कि मामले में शेष अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। स्कूल संचालकों का कहना है कि इस घटना से पूरा स्कूल प्रशासन दहशत में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल्द ही एसपी से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस दौरान पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा, बुंदल पांडेय, सिद्धार्थ कुशवाहा, राजू यादव, विवेक श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें