फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था का दिया संदेश

Thu, 14 Mar 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सीएए लागू होने के बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अल्पसंख्यक बहुल्य इलाके में पुलिस-प्रशासन की नजर है। बुधवार को पडरौना शहर में पुलिस ने पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकालकर लोगों शांति व्यवस्था का संदेश दिया।
विज्ञापन

सदर सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि लोकसभा चुनाव, आगामी त्यौहार और वर्तमान में चल रहे रमजान के माह को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। सभी धर्म संप्रदाय के लोगों को समझाया जा रहा है। इसके बाद कोतवाल सुशील कुमार शुक्ला की अगुवाई में पुलिस बल के साथ ही पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ मुख्यालय और क्षेत्र के अति संवेदनशील सिधुआ बाजार और बसहिया बनवीरपुर गांव में स्तर पर पैदल मार्च किया है। इस दौरान एसआई अनुराग शर्मा, गौरव वर्मा, विवेक पांडेय, सनी ज्वाला, रविकांत सिंह, बृजेश कुमार, अरविंद यादव, विवेक तिवारी, हरकेश्वर सिंह, आकाश यादव, आकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें