फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शराब तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, बिहार पुलिस के दरोगा को लगी गोली

Fri, 05 Apr 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज(कुशीनगर)। गोपालगंज के शलेहपुर के पास बुधवार देर रात शराब तस्करों और बिहार पुलिस में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से दरोगा घायल हो गए। उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस दौरान पुलिस ने कुशीनगर जिले के कुख्यात शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके अन्य साथियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बुधवार आधी रात विशंभरपुर के थानाध्यक्ष मनोज कुमार टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र से सटे गोपालगंज के अंतिम छोर शलेहपुर के पास कुशीनगर की ओर से एक चार पहिया वाहन आता दिखा। उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया तो वाहन सवार गाड़ी घुमाकर वापस भागने लगे। इस पर पुलिस उनके पीछे लग गई। कुछ दूर जाने पर वाहन सवार एक जगह रुक गए जहां पहले से उनके कुछ साथी मौजूद थे। उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। फायरिंग भी की। इस हमले में विशंभरपुर थाने में तैनात दरोगा सरोज कुमार के दाहिने हाथ में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए, जबकि चौकीदार रंगलाल को पथराव में चोटें आईं।
बिहार पुलिस की तस्करों से मुठभेड़ की खबर मिलते ही कुशीनगर पुलिस भी सीमावर्ती इलाके में सक्रिय हो गई। गोपालगंज के कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान तरयासुजान थाना क्षेत्र के अहिरौली दान गांव निवासी गुड्डू सिंह के रूप में हुई। गुड्डू सिंह कुशीनगर और गोपालगंज जिले का चर्चित शराब तस्कर बताया जाता है। उसके अन्य साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गुड्डू ने तरयासुजान थाना क्षेत्र के दस लोगों के नाम बताए हैं, जो पुलिस टीम पर हमले में शामिल थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम छापामारी कर रही है। इस मुठभेड़ के दौरान दरोगा की सर्विस रिवाल्वर भी गायब होने की चर्चा है लेकिन, गोपालगंज पुलिस इससे इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

उधर, घायल दरोगा सरोज कुमार का पटना मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं चौकीदार रंगलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें