फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गौस आलम के मोबाइल को नहीं तलाश पाई पुलिस

Sun, 30 Nov 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर गांव निवासी अस्पताल संचालक गौस आलम की उसके दोस्त अनमोल ने अपने करीबी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अनमोल जेल में बंद है। पुलिस दो दिन के लिए अनमोल को रिमांड पर लाई थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गंडक नदी में फेंके गए गौस आलम की मोबाइल की तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार की शाम को पुलिस उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बसहिया बनवीर गांव निवासी गौस आलम (26) गांव के ही अपने दोस्त अनमोल कुशवाहा के साथ मिलकर गांव के चौराहे पर निजी अस्पताल चलाते थे। 23 सितंबर 2025 को अपने अस्पताल से गौस आलम गायब हो गए थे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस गौस आलम की तलाश में जुट गई।
काफी खोजबीन के बाद भी गौस आलम का पता नहीं चला। करीब 50 दिन के बाद गंडक नदी के किनारे उनका कंकाल मिला था। इस मामले में पुलिस ने पिता एजाजुल हक के तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा हत्या में तब्दील कर मुख्य आरोपी अनमोल और उसके दोस्त राकेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अनमोल ने अस्पताल संचालन के दौरान रुपये के लेन-देन के विवाद में हत्या करने की बात स्वीकार की थी। घटना के बाद गौस आलम का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त सूजा आरोपियों ने गंडक नदी में फेंक दिया था। पडरौना कोतवाली पुलिस शुक्रवार को मुख्य आरोपी अनमोल को दो दिन के लिए रिमांड पर लिया। देवरिया जेल से आरोपी को लेकर पुलिस शुक्रवार और शनिवार को पूरे दिन गंडक नदी में मोबाइल और सूजा को ढूंढती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मोबाइल व सूजा नहीं मिला है। आरोपी की रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार की शाम को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें