फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Sun, 01 Mar 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत समेत कई गांव में होली और रमजान के त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। यह मार्च शनिवार शाम करीब 4 बजे आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना था।एसपी के निर्देश पर सीओ जयंत यादव और एसओ विनय मिश्रा की अगुवाई में यह फ्लैग मार्च संपन्न हुआ। जो फ्लैग मार्च नगर पंचायत दुदही, बड़हरा, बांसगांव, गोडरिया, दुबौली गौरीश्रीराम आदि गांवों में किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने गांव वासियों को त्योहार मिलजुलकर और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों को अराजकता फैलाने से बचने की सलाह दी।पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति त्योहारों के दौरान शांति भंग करने या अराजकता फैलाने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें