फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जर्मनी के पर्यटक की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली

Sun, 01 Mar 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया(कुशीनगर)। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटक स्थल कुशीनगर घूमने आए जर्मनी के पर्यटक की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में अपेक्षित सुधार न होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जर्मनी निवासी एनेट गुटजाइट लोहरमैन गया से कुशीनगर पहुंचे थे। भ्रमण के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें तत्काल नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उच्च स्तरीय उपचार की सलाह दी।
इसके बाद दिल्ली से विशेष मेडिकल एयर एंबुलेंस मंगाई गई। एयर एंबुलेंस दोपहर करीब 1:30 बजे कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंची। आवश्यक चिकित्सकीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद करीब 2:30 बजे मरीज को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एयरपोर्ट डायरेक्टर प्राणेश कुमार ने बताया कि जर्मन नागरिक के लिए दिल्ली से एयर एंबुलेंस आई थी, जो उन्हें लेकर वापस दिल्ली चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें