खड्डा। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर संचालित ट्रेनों में बिना अनुमति के धड़ल्ले से खाने पीने का सामान बेचने जा रहे हैं। जीआरपी ने बीते दो दिन में ऐसे आठ युवकों को पकड़कर आरपीएफ को मंगलवार को सौंप दिया है।
जीआरपी पडरौना, पनियहवा के चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव की अगुवाई में जीआरपी टीम सत्याग्रह एक्सप्रेस में जांच पड़ताल कर रही थी। इस दौरान ट्रेन की बोगी में पानी, पेय पदार्थ व अन्य खाने पीने की सामग्री बेचते हुए विरेंद्र पासवान, विशुन पासवान, विज्ञान चौधरी निवासी कस्बा खड्डा, बलराम गुप्ता निवासी ग्राम मठिया बुजुर्ग, मनीष निवासी छितौनी को पकड़ा। इनके पास से बड़ी मात्रा में खाने पीने का सामान बरामद हुआ। पुलिस ने इससे ट्रेन में बिक्री के लिए बैध कागजात मांगी तो वे दिखा नहीं सके। रेलवे स्टेशन पर उतारकर बरामद सामान सहित उन्हें आरपीएफ को सौंप दिया।