पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा, तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
सलेमगढ़। तरया सुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ के निकट पुलिस ने घेराबंदी कर शनिवार को पशुओं से भरे एक ट्रक को पकड़ा। उस पर 20 पशु लदे थे। उनमें सात की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तीन तस्करों को भी पकड़ा है। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
तरयासुजान थाने के एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सलेमगढ़ के स्थित फोरलेन पर शनिवार को दिन के लगभग तीन बजे ट्रकों का जाम लगा था। एक ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें पशु लदे हुए थे। उस ट्रक को थाने लाया गया। उसमें 20 पशु लदे थे, जिसमें से सात की मौत हो चुकी थी। ट्रक के साथ तीन तस्कर पकड़े गए हैं, जिनका नाम कलीम व अख्तर निवासी ग्राम नागरा थाना पतरंगा जिला अयोध्या और सिद्धू निवासी ग्राम बंगरा थाना सिताबी जिला मुजफ्फरनगर है। एसओ ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के खिलाफ पशू क्रूरता अधिनियम व गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन्हें जेल भेजा जाएगा।