फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक सवार दो शोहदों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Sat, 22 Nov 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। पुलिस ने महिलाओं व छात्राओं को देखकर भोजपुरी गीत गाने व अनावश्यक टिप्पणी करने वाले बाइक सवार दो मनचलों को गिरफ्तार कर लिया। बाइक को सीज कर दिया। दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस एंटी रोमियो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार की दोपहर क्षेत्र में थी। उसी दौरान सूचना मिली कि एक बाइक सवार दो युवक आते जाते महिलाओं व छात्राओं को देख छींटाकशी कर रहे हैं और भोजपुरी गीत बजा रहे है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बघौच मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उनकी बाइक सीज कर दिया। दोनों की पहचान रामकोला थाना क्षेत्र के सिधावे गांव निवासी नितेश कुमार, इसी थाना क्षेत्र के परवरपार गांव निवासी राजन यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें