फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन चोर गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद किया सामान

Mon, 23 Oct 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बा के सठियांव निवासी व्यक्ति के घर चोरी के मामले में पकड़े गए चोरों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। शनिवार की रात करीब दस बजे सठियांव गांव निवासी बाबूनंदन सिंह के घर में चोरी कर रहे एक चोर को लोगों ने पकड़कर पुलिस सौंपा था। पुलिस ने पीड़ित बाबुनंदन सिंह की तहरीर पर पकड़े गए चोर के केस दर्ज किया। आरोपी चोर के निशान देही पर सतीश प्रजापति निवासी सठीयाव, संतोष सैनी निवासी कुरमौटा थाना तुर्कपटी और साहिल अंसारी निवासी बिहार बुजुर्ग टोला सकरा पट्टी थाना तमकुहीराज के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया की चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पायल, खिल, एक एंड्रायड मोबाइल, 3040 रुपये आदि बरामद कर लिए गए हैं। विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें