फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोरी के तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Fri, 08 Aug 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के एक निजी स्कूल के पास एक युवक से झपट्टा मारकर पांच हजार रुपये व सामान छीनने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अब पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। मामले में पुलिस कार्रवाई में जुटी थी कि गुरुवार को मुंडेरा नहर पुलिया के समीप एक बाइक संदिग्ध सवार आते दिखे उन्हें रोकने पर बाइक सहित भागने लगे। उन्हें रोक जब जांच की गई तो उनके कब्जे से दो मोबाइल व झपट्टामारी के तीन हजार नकद सहित चोरी में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

चोरों ने चौरा खास क्षेत्र के एक महिला के साथ झपट्टामारी की बात भी स्वीकारी जिसमें एक हजार पांच सौ रुपये बरामद हुए। आरोपी साहिल अंसारी, निखिल कुमार और अच्छे प्रसाद एक ही गांव करमैनी प्रेमवलिया थाना कसया के निवासी बताए जाते हैं। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें