फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फूलमती हत्याकांड में आरोपी दंपती को पुलिस ने दबोचा

Thu, 15 May 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। जमीन के विवाद में भाई, बहन की हत्या करने वाले आरोपी दंपती को पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त दो फावड़ा पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। इनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। सेवरही थाना क्षेत्र के धुरिया इमिलिया गांव में सोमवार को दोपहर में जमीन के विवाद में मुन्ना मद्धेशिया (55) और मायके में आई इनकी बहन कसया थाना क्षेत्र के भठही गांव निवासी फूलमती देवी पर आरोपी चंद्रेश उर्फ चंद्रशेखर और इसकी पत्नी सुशीला देवी ने फावड़े से वार कर दिया था।
विज्ञापन

गले पर गंभीर चोट आने से फूलमती देवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि मुन्ना मद्धेशिया, इनकी पत्नी गीता देवी, आरोपी की सगी भतीजी रोली को गंभीर चोटें आई हैं। मुन्ना की इलाज के दौरान लखनऊ के एक अस्पताल में मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे आरोपी चंद्रेश उर्फ चंद्रशेखर को पुलिस ने तमकुहीराज के तरयासुजान से और गांव के विद्यालय के मोड़ से सुशीला देवी को पुलिस ने बुधवार को दोपहर में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दोनों फावड़े को बरामद कर लिया है। बुधवार को भी गांव में तमकुहीराज व सेवरही के पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस विभाग के जिम्मेदार घटनाक्रम की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। गांव की एक महिला ने बताया मुन्ना की मौत की सूचना के बाद मंगलवार देर रात से ही गांव में सन्नाटा है। वह व्यवहार कुशल थे। सेवरही थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें