फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएचसी से आशा कार्यकर्ता समेत चार दलालों को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 30 Jun 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
हाटा सीएचसी से महिलाओं को हिरासत में लेकर जाती पुलिस।
विज्ञापन
हाटा। सीएचसी की ओपीडी से चार महिला दलालों को पकड़ कर पुलिस थाने ले गई। पुलिस की कार्रवाई से अस्पताल में मौजूद दलाल या मेडिकल स्टोर संचालकों से जुड़े युवक भाग खड़े हुए। इनमें एक आशा कार्यकर्ता है। बाकी तीन महिलाएं भी खुद को आशा कार्यकर्ता बताकर मरीजों को भटकाकर निजी अस्पतालों में पहुंचाती थीं। सीएचसी अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस सीएचसी पहुंची थी।
विज्ञापन

सीएचसी में कई महिलाएं खुद को आशा कार्यकर्ता बताकर ओपीडी में घूमती रहती हैं। मरीजों को अपनी बातों में उलझाने के बाद जल्दी जांच कराने या बेहतर इलाज का झांसा देकर निजी अस्पतालों में पहुंचा देती हैं। कुछ दिन पूर्व डीएम उमेश मिश्रा सीएचसी पहुंचे तो दलालों की सक्रियता देख नाराजगी जाहिर की थी। सीएमओ और सीएचसी अधीक्षक को फटकार भी लगाई थी। उसके बाद सीएचसी अधीक्षक ने दलालों की निगरानी बढ़ा दी थी।
बताया जाता है कि सीएचसी अधीक्षक कई दिनों से अस्पताल में सक्रिय महिला दलालों की सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान कर रहे थे। शनिवार को पुलिस को सूचना देने के बाद उन्होंने मुख्य गेट बंद करा दिया। कुछ देर बाद पुलिसकर्मी पहुंचे, जिसमें महिला सिपाही भी शामिल रही। पुलिस ने चारों महिला दलालों को दबोच लिया। इससे अस्पताल में अफराफरी मच गई। मेडिकल स्टोर से दवा बिकवाने वाले दलाल भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

चारों महिलाओं से पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उनमें एक आशा कार्यकर्ता है, जबकि तीन महिलाएं खुद को आशा कार्यकर्ता बताकर मरीजों को निजी अस्पताल में पहुंचाने का कार्य करती थीं। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक की मौखिक शिकायत पर महिलाओं को थाने लाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें