कप्तानगंज। कस्बा स्थित सीएचसी परिसर में स्वास्थ शिविर लगा। इसमें सौ से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके अलावा 50 लोगों में आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि गरीब निराश्रित लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा देने को लिए सरकार कटिबंध है। रुपये के अभाव में किसी भी व्यक्ति का इलाज से वंचित नहीं रहेगा। इसके शिविर में विजय लाल, जानकी, शीला देवी, राकेश, रामकिशोर उपाध्याय, गायत्री देवी, कमलेश कुमार, संदीप उपाध्याय, सरस्वती, उमेश चौरसिया, निरंजन, गायत्री देवी, अजय भारती समेत कुल 50 लोगों को आयुष्मान कार्ड दिया गया।
इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितेश कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू खेतान, आनंद मिश्रा, राधेश्याम पासवान, विजय कन्नौजिया, शालू जायसवाल, भोला साहनी आदि मौजूद रहे।