फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस ने 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया

Sat, 18 Oct 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन वारंटियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है। एसएचओ राज प्रकाश सिंह ने बताया कि विभिन्न मामलों में दर्ज मुकदमों ये सभी आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इसको गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने मन्टू उर्फ मंडल, सज्जन चौहान, नंदलाल कुशवाहा, रामप्रवेश निवासी अमवा बाजार, रमाकांत निवासी धुआंटीकर, राजदेव निवासी देवरिया बाबू, कुसुम देवी निवासी लालाछपरा, बंधन उर्फ राजकुमार निवासी सिंगहा, प्रकाश चौहान निवासी मोरवन फुलवरिया और मुरारी सहानी निवासी हरदी छपरा थाना रामकोला समेत दस के खिलाफ वारंट जारी किया था। पुलिस ने इन सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। जहां कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें