फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस पर लगाया मोबाइल तोड़ने और वसूली का आरोप

Sat, 15 Jun 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के युवक ने अन्य जाति की युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर युवती को ढूंढ़ लिया और उसे महिला सुधार गृह भेज दिया है। युवक के परिजनों ने बृहस्पतिवार की रात में थाने में हंगामा करने और वीडियो बना कर पुलिस पर धन उगाही और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक ने तीन दिन पहले गांव की गैर जाति की एक युवती को भगा ले गया। उससे कोर्ट में शादी कर ली। युवती के पिता की तहरीर पर सेवरही पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने को महिला सुधार गृह भेज दिया। युवक का एक परिजन बृहस्पतिवार की शाम थाने पहुंचा और कोर्ट मैरिज का हवाला देते हुए युवती को सौंपने की बात कही। देर रात तक इस मामले का हल न निकलता देखकर रात में एक एसआई पर धन उगाही और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल कर दिया। एसओ दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि पुलिस पर लगाया जा रहा आरोप निराधार है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें