फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट के मामले में तीन महिलाओं समेत आठ पर केस दर्ज

Sat, 15 Jun 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। मोटर चोरी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लोगों ने महिला की पिटाई कर दी। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत आठ लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कोरेया निवासी ममता गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी कि 11 जून की सुबह करीब नौ बजे गांव के संतोष गुप्ता मोटर चुराने का आरोप लगाकर उन्हें अपशब्द बोलने लगे। इसका विरोध किया तो कमलेश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, शीला देवी, गोल्डी, प्रेमशीला, राजेश गुप्ता, हरिकेश गुप्ता ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


0
खेत जोतने और मारपीट का आरोप
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना के भेलया की महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित संध्या देवी ने तहरीर में कहा कि सात जून की शाम करीब सात बजे अमरपति तिवारी, माया देवी और तनुजा ने बंधक लिया खेत जोत लिया। इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें