फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चौपाल में खुली विकास कार्यों की पोल, सचिव और केयरटेकर पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। टेकुआटार में बुधवार को आयोजित चौपाल में गांव की विकास और सफाई व्यवस्था की हकीकत सामने आ गई। पुरानी बाजार में जगह-जगह गंदगी, पानी की टंकी से सप्लाई नहीं होने, उखड़े आरसीसी मार्ग, पुराने पंचायत भवन में गंदगी और सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

चौपाल के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने गांव में विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत के अभिलेखों की भी जांच की गई। कार्रवाई रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर और उपस्थित रजिस्टर मांगे जाने पर पंचायत सचिव प्रमोद कुमार और ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पंचायत सचिव का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। सामुदायिक शौचालय की खराब स्थिति मिलने पर केयरटेकर का भी एक माह का वेतन काटने का निर्देश दिया।
गांव में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उन्होंने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को एंटी लार्वा का छिड़काव कराने और प्रत्येक सप्ताह फॉगिंग के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर सफाई कर्मियों को भी कड़ी फटकार लगाते हुए नियमित सफाई कराने को कहा। साथ ही ग्राम प्रधान और सचिव को कूड़ा प्रबंधन की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।चौपाल में ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, सड़क, नाली और सफाई समेत विभिन्न समस्याएं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के सामने रखीं। उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सफाई कर्मी प्रतिदिन सफाई कार्य में लगाए जाएं और अधूरे विकास कार्य जल्द पूरे कराए जाएं।
विज्ञापन

इस दौरान स्वयं सहायता समूह की 12 महिलाओं को परिचय पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बीडीओ विजय सिंह, एडीओ पंचायत प्रदीप मल्ल, पंचायत सचिव लल्लन यादव, प्रमोद कुमार, ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव, अमरनाथ मद्धेशिया, मोनू गुप्ता, गोविंद, मनोज कुमार, विश्राम मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें