फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
गंडक नदी के कटान से बिजली पोल व तार गिरने से आपूर्ति प्रभावित
विज्ञापन

श्रमदान और चंदा एकत्र कर पोल और तार लगाने में जुटे बाढ़ पीड़ित लोग
20 दिनों से बिजली नहीं आने से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा (कुशीनगर )। गंडक नदी के कटान से विद्युत पोल और तार गिर गए हैं। इससे नदी पार बाढ़ प्रभावित कुशीनगर और महराजगंज जिले के कई गांवों में बिजली सप्लाई ठप हो गई है। निगम के अधिकारियों की उदासीनता और लापरवाही के चलते गांव के लोग अब चंदा लगाकर और श्रमदान कर बिजली का पोल व तार लगाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

गंडक नदी पार खड्डा तहसील के मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरीहरपुर, नरायनपुर और महराजगंज जिले के निचलौल तहसील के सोहगीबरवा, शिकारपुर, पिपरासी, मटियरवा आदि गांव की बिजली खड्डा उपकेंद्र से छितौनी बगहा रेल सह सड़क पुल के रास्ते सालिकपुर पुलिस चौकी के बगल से पोल और तार खींचा गया है। सालिकपुर के आगे रोहुआ नाला व गंडक नदी के शाहपुर, विंध्याचल पुर, वालगोविंद छपरा होते हुए बिजली इन गांवों तक पहुंचती है। नदी के कटान की वजह से कई बिजली के पोल गिरने से इन गांवों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। मरचहवा के प्रधान इजहार, शिवपुर प्रधान रामकल्प, सोहगीबरवा के प्रधान विनय सिंह, पिपरासी के प्रधान राम भरोसे, नरेश, लालू, चिनगारी आदि ने बताया कि करीब पंद्रह से बीस दिन से गांव में बिजली सप्लाई बंद है। पोल नदी में गिर रहे थे तो किसी तरह आपसी सहयोग पैंतीस पोल को सुरक्षित जगह उखाड़कर लगाया जा रहा है। बिजली निगम के तरफ से कोई सहयोग या प्रयास नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में अवर अभियंता खड्डा सुदीना यादव ने बताया कि सप्लाई उधर की कटने की जानकारी मिली है। पोल गिरने व लगाने के विषय में हमें कुछ भी जानकारी नहीं है। पता कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें