पडरौना। जिला मुख्यालय रविंद्रनगर के पास शनिवार-रविवार की रात करीब तीन बजे कसया बिजली घर से विद्युत वितरण उपकेंद्र पडरौना को आने वाली 33 केवी मेन लाइन के पोल को डंपर ने ठोकर मार दी। इससे मेन लाइन का पोल व तार टूट गए और आठ घंटे तक शहर समेत 200 गांव की बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में रात में बिजली गुल होने से लोगों की नींद बीच में ही टूट गई, सुबह पानी के भी लाले पड़ गए।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय रविंद्रनगर के पास शनिवार-रविवार की रात करीब तीन बजे कसया बिजली घर से विद्युत वितरण उपकेंद्र पडरौना को आने वाली 33 केवी मेन लाइन के पोल को डंपर ने ठोकर मार दी। डंफर की टक्कर से मेन लाइन का पोल टूट गया। इस कारण शहर समेत 200 गांव की बिजली गुल हो गई।
इस भीषण गर्मी में रात में बिजली गुल होने से लोगों की नींद बीच में ही टूट गई। सुबह तक बिजली नहीं आने से लोग रात में पूरी नींद नहीं सो पाए। भीषण गर्मी व उमस से लोग बेहाल हो गए। वहीं सुबह मोटर नहीं चल पाने से पानी के भी लाले पड़ गए। इस कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। मेन लाइन ब्रेकडाउन होने से पडरौना उपकेंद्र के सातों फीडरों से आपूर्ति ठप हो गई। सुबह बिजली नहीं होने से शहर के व्यावसायिक कार्य भी प्रभावित हुए। वहीं जिला उद्योग क्षेत्र में लगी कंपनियों को बिजली की आपूर्ति नहीं होने से औद्योगिक कार्य पर भी प्रभाव पड़ा।