फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभा टूटने से बिजली मिस्त्री जख्मी

Fri, 13 May 2016 11:19 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुबेरस्थान। क्षेत्र के बेलवनिया गांव में फाल्ट ठीक करते समय बिजली मिस्त्री खंभे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे कुबेरस्थान पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने हालत नाजुक बताते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। हादसा बिजली का खंभा टूटने की वजह से हुआ।
विज्ञापन



कुबेरस्थान विद्युत उपकेंद्र में पिछले पांच वर्षों से लीलापट्टी गांव निवासी दुर्गेश कुमार मौर्य (32) बिजली मिस्त्री के तौर पर काम करता है। शुक्रवार को दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे दुर्गेश तथा एक और बिजली मिस्त्री  बेलवनिया गांव के पास फाल्ट ठीक करने गए थे। दुर्गेश सीमेंट के खंभे पर चढ़कर फाल्ट बना रहा था। इसी दौरान खंभे का ऊपरी हिस्सा टूट गया।

अचानक हुई इस घटना से अनियंत्रित हुआ दुर्गेश जमीन पर आ गिरा। उसे सिर, पेट तथा शरीर के कई अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। वहां मौजूद दूसरा लाइनमैन बेहोश दुर्गेश को किसी तरह बाइक से लेकर कुबेरस्थान पीएचसी पहुंचा।
विज्ञापन


सूचना पाकर घर के लोग भी वहां आ गए। प्राथमिक उपचार के बाद दुर्गेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने इस बिजली मिस्त्री की खोज खबर तक नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें