लक्ष्मीगंज। मधुर साहित्य सामाजिक काव्य संस्था की 125वीं कविगोष्ठी स्थानीय बाजार स्थित में रविवार को सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राणा प्रताप सिंह ने किया तथा मुख्य अतिथि सुरेंद्र गोपाल रहे। गोष्ठी का आरंभ दयानंद की सरस्वती वंदना के साथ किया। इसके बाद सुरेंद्र गोपाल, अशोक शर्मा, जगदीश कुशवाहा, बलराम राय, मधुसूदन पांडेय, राणा प्रताप सिंह अपनी काव्य रचना सुनाकर तालियां बटोरी। गोष्ठी का संचालन बलराम राय ने किया। इस दौरान पंकज पांडेय, आराधना पांडेय, ऋषिकेष पांडेय, संतोष चौरसिया, संजय जायसवाल ,मनोहर ,कमलेश मौर्य आदि मौजूद रहे।