फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिक्षकों ने की बैठक, टीईटी पर नए आदेश पर की चर्चा

Mon, 15 Sep 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शनिवार को दुदही शिक्षक भवन में बैठक हुई। जिसमें अगले दो साल के भीतर सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों को टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है। इस मुद्दे पर चर्चा की गई। साथ ही 16 सितंबर को होने वाले धरने की रणनीति बनाई गई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अरुणेंद्र राय ने कहा कि सेवा के अंतिम पड़ाव में पहुंच चुके कई शिक्षक पचपन वर्ष की उम्र में परीक्षा देंगे। यह सबसे बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि 25 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को इस नियम से मुक्त रखा जाना चाहिए। मंत्री रामनिवास जायसवाल ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका भी दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें