हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 11 वर्षीय कक्षा चार की छात्रा से मछली व्यवसायी ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। विरोध करने पर बालिका के परिजनों को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने बालिका के पिता की तहरीर पर विश्वजीत उर्फ जेपी निषाद के विरुद्ध छेड़खानी, धमकी और पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। एसओ अजय पटेल ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।