फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्याधि से मुक्ति के लिए अयोध्या में प्रधानमंत्री करेंगे रामार्चा पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
व्याधि से मुक्ति के लिए अयोध्या में प्रधानमंत्री करेंगे रामार्चा पूजा
विज्ञापन

कुशीनगर। बुधवार पांच अगस्त को अयोध्या की पावन धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के साथ ही देश व दुनिया को व्याधियों से मुक्ति के लिए रामार्चा पूजन भी करेंगे। काशी विद्वत परिषद के तीन आचार्य इस विशेष पूजा के लिए सोमवार को ही अयोध्या पहुंच गए। इनके निर्देशन में ही भूमि पूजन का पूरा अनुष्ठान संपन्न होना है।
अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का मार्ग प्रशस्त होने के बाद बुधवार को भूमि पूजन होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए काशी विद्वत परिषद से जुड़े तीन विद्वान प्रोफेसर विनय कुमार पांडेय, प्रोफेसर रामचंद्र पांडेय व प्रोफेसर रामनरायन द्विवेदी को अयोध्या बुलाया गया है। कुशीनगर जिले के पडरौना ब्लाक के जंगल विशुनपुरा निवासी और बीएचयू के ज्योषित विभागाध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि भूमि पूजन की शुरुआत गौरी गणेश की पूजा से होगी। स्वस्तिवाचन के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए विशेष तौर पर रामार्चा पूजा की जाएगी। इन्होंने बताया कि हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, पृथ्वी पर जब अनाचार बढ़ता है तब देवता कुपित होते हैं और महामारी के रूप में विनाश लीला शुरू होती है। चूंकि अयोध्या में जन्मे भगवान श्रीराम कल्याणकारी देवता भगवान श्री विष्णु के अवतार हैं इसलिए रामार्चा पूजन के जरिए भगवान से आराधना की जाएगी कि धरती पर पिछले कई महीनों से फैली महामारी को रोकें। पृथ्वीवासी इससे डरे हुए हैं। अयोध्या में जब भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है। यह कार्य लोक कल्याणकारी हो और इसका शुभ फल सभी को मिले, इसके लिए जरूरी है कि धरती पर महामारी का अंत हो। प्रो. विनय का कहना है कि चूंकि भगवान राम के मंदिर के लिए होने वाले भूमि पूजन में सभी देवी-देवताओं का आवाहन किया जाएगा। भगवान के अत्यंत प्रिय संकट मोचन हनुमान जी वहां विराजमान हैं हीं। इसलिए महामारी से मुक्ति के लिए इस पूजा का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशीनगर के लिए होगा खास
अयोध्या में श्रीराम के मंदिर निर्माण का आयोजन कुशीनगर के लिए विशेष मायने रखेगा। वजह यह कि जहां भूमि पूजन कराने वाले विद्वत परिषद में शामिल डॉ. विनय कुमार पांडेय पडरौना ब्लाक के कठकुइयां क्षेत्र के रहने वाले हैं तो वहीं विशिष्ट अतिथियों में शामिल स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती भी खड्डा तहसील के रामपुर गोनहा गांव के निवासी हैं। विहिप की विशेषाधिकार प्राप्त समिति के सदस्य स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती को श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट समिति के महामंत्री चंपक राय की तरफ से आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें