फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम करेंगे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन

विज्ञापन
कुशीनगर नगरपालिका में कचरा निस्तारण यंत्र के उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद व? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
पीएम करेंगे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन
विज्ञापन

कसया(कुशीनगर)। देश के हर क्षेत्र का तेज गति से विकास हुआ है। शीघ्र ही अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कुशीनगर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बुद्ध स्थली कुशीनगर को रेल मार्ग से जोड़ना भी प्राथमिकता में है। ये बातें सांसद विजय कुमार दूबे ने कहीं। वह नगरपालिका परिषद कुशीनगर के महंत अवैद्यनाथ नगर (सिसवा) में कचरा निवारण यंत्र के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
सांसद ने कहा कि प्रदेश में इंसेफेलाइटिस से हुई मौतों में स्वच्छ भारत अभियान के चलते कमी आई है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कचरे को नष्ट करने का कार्य प्रशंसनीय है। बहुप्रतीक्षित रेल मार्ग से भी कुशीनगर जुड़ेगा। जल्द ही मेडिकल कॉलेज व ट्रॉमा सेंटर का निर्माण शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वच्छता का सपना पूरा हो रहा है। मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, राधेश्याम गोंड़, जिला मंत्री बलराम यादव, गोवर्द्धन प्रसाद गोंड, नंद वर्मा ने भी स्वच्छता पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

जीरो वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के निदेशक संतोष पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान दो अक्टूबर-2014 को शुरू किया था। आज भारत स्वच्छता में पूरे विश्व में नंबर वन पर है। प्रदेश में 545 कूड़ा निस्तारण यंत्र लगेंगे। कुशीनगर में लगने वाली यह भारत की पहली मशीन है।
विज्ञापन

कंपनी की सीईओ साधना त्रिपाठी ने कहा कि इस अभियान से पांच लाख महिलाओं को जोड़ा गया है। इसके पूर्व शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। हियुवा के जिला संयोजक चंद्र प्रकाश चमन ने अतिथियों को अंग वस्त्र व गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया किया। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही व संचालन दीपक कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता सतीश मणि त्रिपाठी, सुनील दूबे, निदेशक लीला चंद पोनिकर, संतोष दूबे, आशुतोष गोविंद राव, राणा प्रताप मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें