फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीएम सूर्य घर योजना जिले में नहीं पकड़ पा रही रफ्तार

Sun, 03 May 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आम उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना का शुभारंभ 13 फरवरी 2024 को किया गया था, जिसके लिए एक समर्पित पोर्टल भी विकसित किया गया है। इस योजना के माध्यम से उपभोक्ता अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल में भारी बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि योजना के अंतर्गत एक किलोवाट से 10 किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ता सोलर रूफटॉप लगवा सकते हैं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा इस पर आकर्षक अनुदान दिया जा रहा है। उदाहरण के तौर पर, 2 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाने पर लगभग 1.30 से 1.40 लाख रुपये का खर्च आता है, जिस पर 90 हजार रुपये तक का अनुदान सीधे लाभार्थी के खाते में डीबीटी के माध्यम से मिलता है। ऐसे में उपभोक्ता को केवल 40 से 50 हजार रुपये का ही खर्च उठाना पड़ता है, जो 20 से 25 माह में बिजली बचत से ही वसूल हो जाता है। 2 किलोवाट सोलर प्लांट से प्रतिदिन औसतन 10 यूनिट बिजली उत्पादन संभव है, जिससे उपभोक्ता हर महीने करीब 2000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। वहीं 3 से 5 किलोवाट तक के सोलर प्लांट पर मासिक 3000 से 5000 रुपये तक की बचत संभव है। 25 वर्षों में उपभोक्ता लाखों रुपये की बचत कर सकते हैं। सोलर प्लांट पर 5 वर्ष तक नि:शुल्क मेंटेनेंस और टोल फ्री सेवा दी जाती है। वहीं सोलर मॉड्यूल पर 25 साल की गारंटी और अन्य उपकरणों पर 5 साल की वारंटी भी मिलती है।
विज्ञापन


ऑनलाइन करें आवेदन
इच्छुक उपभोक्ता स्वयं या पंजीकृत वेंडर के माध्यम से आधिकारिक पोर्टल http://pmsuryaghar.gov.in/
पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा, जो अधिकृत वेंडर के माध्यम से ही सोलर सिस्टम स्थापित कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें