अपने विचार रख्ाते सांसद राजेश्ा पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चुनावी सभाओं में किए सभी वादों को पूरा कर दिखाया। प्रदेश सरकार केंद्र की योजनाओं को ही अपना बताकर वाहवाही लूट रही है।
ये बातें सांसद राजेश पांडेय ने भाजपा नेता और रामकोला के नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र गोंड के आवास पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं। सांसद ने कहा कि गरीबाें के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री ने जनधन बीमा योजना, कृषि बीमा योजना सहित अनेक योजनाएं शुरू की हैं।
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में समाज भयमुक्त रहता है। बैठक में भाजपा नेता दरोगा कुंवर, राधेश्याम दीक्षित, अवधेश सिंह, एके बादल, सीताराम राव, ओंकार सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विंद्रावती देवी आदि उपस्थित रहीं।