फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar: पीएम मोदी का सात जुलाई का कुशीनगर दौरा स्थगित, जानें अब कब होगा कार्यक्रम

Tue, 04 Jul 2023 04:51 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शिलान्यास और जनसभा के लिए कुशीनगर के बरवा फार्म में आयोजित कार्यक्रम भारी बारिश एवं सभास्थल पर पानी भर जाने के कारण स्थगित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शिलान्यास और जनसभा के लिए कुशीनगर के बरवा फार्म में आयोजित कार्यक्रम भारी बारिश एवं सभास्थल पर पानी भर जाने के कारण स्थगित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री यहां सात तारीख और मुख्यमंत्री चार तारीख को आने वाले थे।

विज्ञापन

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारी का जायजा लेने आए थे। उस दौरान भारी बारिश और इस कारण कार्यक्रम स्थल पर जलभराव हो गया था। उन्होंने अपने फेसबुक एकाउंट पर यह जानकारी साझा की है कि सोमवार को कुशीनगर में भारी बारिश होने और सभास्थल पर पानी लगने के कारण प्रधानमंत्री की तरफ से सात जुलाई को महात्मा बुद्ध कृषि के शिलान्यास का कार्यक्रम तथा मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बरवा आलू शोध प्रक्षेत्र होने वाली बैठक स्थगित हो गई है। 

 

अब यह कार्यक्रम अक्तूबर या नवंबर माह में प्रधानमंत्री की सुविधानुसार होगा। कुशीनगर के एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि बारिश के कारण यह कार्यक्रम स्थगित हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें