रामकोला।ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुसुम्हा में आरआरसी सेंटर का उद्घाटन करते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक
- फोटो : हांसी के जिला सचिवालय में समाधान शिविर में शिकायते सुनते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन
रामकोला। क्षेत्र के कुसुम्हा गांव में स्वच्छता अभियान के तहत एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (आरआरसी ) का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक कुमार त्रिपाठी ने उद्घाटन किया। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और कूड़ा-कचरा खुले में नहीं फेंकने का संकल्प दिलाया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि घरों का कूड़ा-कचरा व प्लास्टिक को इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए, उसे समूह की महिलाओं तक पहुंचाएं। जहां समूह की महिलाएं कचरे से वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार कर अपनी आय का स्रोत बढ़ाएंगी।
इस मौके पर वीडियो विजय सिंह, एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार मल, सचिव सोमनाथ सिंह, रंजीत प्रसाद, रवि मौर्य सहित समूह की महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद