तुर्कपट्टी। कस्बे में करीब चार वर्ष की मासूम बच्ची रोते मिली। पुलिस ने बच्ची को संरक्षण में लेकर उसके लिए भोजन और दूध की व्यवस्था कराई। थानाध्यक्ष आलोक कुमार के निर्देशन में बच्ची की पहचान के लिए सोशल मीडिया, स्थानीय पुलिस ग्रुप, डिजिटल वालंटियर ग्रुप, मीडिया सेल आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। लगभग तीन घंटे के भीतर ही बच्ची के परिजनों का पता चल गया और आवश्यक सत्यापन के बाद उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बच्ची गोलू (4) पुत्री मुकेश, निवासी रघुनाथपुर, थाना बरियारपुर, जनपद देवरिया की रहने वाली है।वह रक्षाबंधन पर अपने ननिहाल तुर्कपट्टी आई थी। बृहस्पतिवार सुबह वह परिजनों से बिछड़कर कस्बे में भटक गई थी। संवाद