फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुक्केबाजी में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

Sat, 16 Mar 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। महाराजगंज स्पोर्ट्स स्टेडियम में 12 से 14 तक आयोजित सीनियर महिला राज्य स्तरीय आमंत्रण मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जिले की खिलाड़ियों ने सात मेडल जीते हैं। छह खिलाड़ियों ने गोल्ड और एक ने रजत पदक जीता है। शुक्रवार को इन खिलाड़ियों का स्वागत कर उनके जीत के लिए बधाई दी गई।
विज्ञापन

कोच राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि महाराजगंज में हुई मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 48 किलो भार वर्ग में तनु गोंड़, 50 किलो भार वर्ग में शिल्पा यादव, 52 किलो भार वर्ग में सोनी शर्मा, 54 किलो भार वर्ग में आइस प्रजापति, 57 किलो भार वर्ग में अपराजिता मणि व 75 किलो भार वर्ग में करुणा चौबे ने गोल्ड मेडल और 66 किलो भार वर्ग में मनीष जायसवाल ने रजत पदक जीता है। जिला क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें सही मार्गदर्शन और उचित मार्ग दर्शन की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को शुभाकमनाएं दीं। इस दौरान अनिल मिश्र, धीरेंद्र प्रताप सिंह, राहुल कुमार गुप्ता, डॉ. वीके सिंह, हाजी शादाब खान, विनोद जायसवाल, प्रमोद पांडेय, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें