फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बालक में सचिन और बालिका में बिंदू ओवरऑल चैंपियन

Sat, 16 Mar 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बालिका वर्ग में ओवर आल चैंपियन बिंदू गुप्ता को पुरस्कृत करते विधायक मोहन वर्मा, सचिव वीरेंद्र स
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज में दो दिवसीय खेल महोत्सव शुक्रवार को संपन्न हो गया। बालक वर्ग में सचिन और बालिका वर्ग में बिंदू ओवरऑल चैंपियन बने। प्रतिभा संपन्न छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनकी हौसलाअफजाई की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हाटा के विधायक मोहन वर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतिभाग करना हार-जीत से ज्यादा अहम है। उन्होंने कालेज को आधारभूत अवसंरचना, शैक्षिक और सह-शैक्षिक गतिविधियों के संचालन और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया। इसके अलावा कालेज प्रबंध समिति सचिव वीरेंद्र सिंह अहलूवालिया, अध्यक्ष क्रीड़ा समिति प्रो.वीरेंद्र कुमार, क्रीड़ा समिति सचिव राकेश सोनकर आदि ने भी संबोधित किया।
बालिका वर्ग में भालाक्षेपण, गोलाक्षेपण और चक्का क्षेपण में बिंदू गुप्ता प्रथम रहीं। बालक वर्ग में भाला क्षेपण में आकाश कुमार गुप्ता,गोला क्षेपण में दीपू कुमार और चक्का क्षेपण में आकाश कुमार गुप्ता प्रथम रहे। ऊंची कूद में बालक वर्ग में सचिन कुमार ने प्रथम, अजीत चौहान ने द्वितीय और अनमोल चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की ऊंची कूद में श्वेता वर्मा प्रथम रहीं। म्यूजिकल चेयर में बालिका वर्ग में साजरा खातून प्रथम और प्रतिभा सिंह द्वितीय स्थान पर रहीं। प्राध्यापिका वर्ग की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में डॉ. श्वेता यादव प्रथम, डॉ. रेखा तिवारी द्वितीय और डॉ. रीना मालवीय तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


शिक्षकों की गोला क्षेपण प्रतियोगिता में डॉ. सी. पी. सिंह प्रथम, डॉ. अवनीश तिवारी द्वितीय और डॉ. यज्ञेश नाथ त्रिपाठी तृतीय स्थान प्राप्त किए। तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की गोला क्षेपण प्रतियोगिता में पुरुषों में कृष्ण कुमार सिंह और महिलाओं में दुर्गा देवी और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों में विजय कुमार विजेता रहे। शिक्षकों और छात्रों की रस्साकस्सी प्रतियोगिता में छात्रों की टीम तथा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की रस्साकस्सी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की टीम विजेता रही। सभी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर हौंसला बढ़ाया गया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.विनोद मोहन मिश्र ने की व संचालन डा.अंबिका प्रसाद तिवारी ने किया।
इस मौके पर प्रो.कौस्तुभ नारायण मिश्र, प्रो. विभ्राट चंद कौशिक, डा.निगम मौर्य, डा.विनोद सिंह, डा.अनुज कुमार, प्रो.रीना मालवीय, डा.सत्येंद्र गौतम, प्रो.महबूब आलम, डा.रवि पांडेय, डाॅ. विवेक श्रीवास्तव, भंते नंदका, धम्म नयना, भंते सागर, डॉ. श्वेता यादव, डॉ. राम नवल, अंशु यादव, डॉ. दुर्ग विजय पाल सिंह, डॉ. धनंजय ओझा, पुष्पेंद्र सोनी, डाॅ. ज्ञानेश सिंह, डाॅ. किरन जायसवाल, डाॅ.कृष्ण कुमार आदि मौजूद थे।

मेधावियों का हुआ सम्मान
अग्ग महापंडित भदंत ज्ञानेश्वर की तरफ से विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार में मेडल और नकद धनराशि दी गई। वहीं, वर्ष 2023 की परीक्षा में बीएससी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली अंजली त्रिपाठी को डॉ. रामप्रीत मणि त्रिपाठी स्मृति स्वर्ण पदक, बीएससी गणित की टॉपर अंशिका सिंह को डॉ. उदयभान दूबे स्मृति स्वर्ण पदक, बीकॉम में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले परवेज आलम को डॉ. जगदंबा प्रसाद उपाध्याय स्मृति स्वर्ण पदक और बीएड में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली शालू कुमारी को महेश माधव शुक्ल स्मृति अलंकरण से पुरस्कृत और सम्मानित किया गया।

अव्यवस्था में चला दो दिवसीय खेल महोत्सव
दो दिवसीय खेल महोत्सव अव्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। खेल महोत्सव समिति में शामिल लोग चाय-पानी के लिए भी तरसते रहे। जबकि, पूर्व में काॅलेज कर्मियों और खिलाड़ियों के लिए भोजन का प्रबंध रहता था। लेकिन, इस बार उन्हें तहरी से संतोष करना पड़ा। वहीं, समापन के दौरान रस्साकशी प्रतियोगिता में एक शिक्षक ने चयन सूची से नाम निकालने को लेकर विरोध जताया। जबकि उस शिक्षक को तमाम अन्य शिक्षकों और तृतीय श्रेणी कर्मियों ने प्रतिभाग करने के लिए अनुरोध करते रहे, लेकिन नाराज शिक्षक ने उनकी बात अनसुनी कर दी।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें