पडरौना। दो दिवसीय 13 वीं जिला खो खो चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन जेडीएस स्कूल के खेल मैदान पर किया गया। इसका उद्घाटन डॉ. अरुण गौतम ने दीप जलाकर और खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले दिन 25 मैच खेले गए। खिलाडि़यों की संख्या लगभग 350 रही।
स्कूल के खेल मैदान में शुक्रवार से खो खो प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। दूसरे दिन शनिवार को क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए। 19 वर्ष बालक वर्ग में विजेता यूपीएस चंद्रपुर, उप विजेता हैरिटेज स्कूल कसया, बालिका वर्ग में विजेता पीजी एसएसएस कप्तांगज, 17 वर्षीय आयु वर्ग बालक में विजेता यूपीएस दुदही, उप विजेता यूपीएस चंद्रपुर रहे। बालिकाओं में यूपीएस शाहपत्ति दुदही विजेता और प्रकाश चिल्ड्रेन उप विजेता रहा।
14 वर्षीय आयु के बालक वर्ग में यूपी एस चंद्रपुरपुर विजेता,प्रकाश चिल्ड्रेन उप विजेता तथा रीयल पैराडाइज ने जेडीएस को हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में विजेता यूपीएस माधोपुर दुदही और उप विजेता यूपीएस चंद्रपुर रामकोला रही। विजेताओं को विशिष्ट अतिथि डॉ. वैभव ज्योति और डॉ. कमलेश वर्मा मेडल पहनाने के बाद ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। गोरखपुर के ओंकार और रविकांत चौहान ने मुख्य निर्णायक का दायित्व निभाया। गोरखपुर के ऑब्जर्वर अमर सिंह ने प्रातियोगिता को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।
जिला खो खो संघ के सचिव बीएन मिश्रा ने अंत में सभी खिड़ियों, प्रशिक्षकों, टीम मैनेजर और विशेष रूप से जेडीएस स्कूल के ही प्रबंधक, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल सहित पूरे स्टाफ को सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अनिल मिश्र जिला व्यायाम शिक्षक ने संचालन किया। पवन कुमार, हिमांशु चौधरी, अमित श्रीवास्तव, धर्मेंद्र यादव, जियाउल हक ने उप निर्णायक की भूमिका निभाई।