फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तहसील स्तरीय प्रतिस्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sat, 18 Oct 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के उदित नारायण इंटर काॅलेज परिसर में शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय तहसील स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, भाला प्रक्षेपण, गोला प्रक्षेपण की अंडर 14, 17,19 कि प्रतियोगिताए हुई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिता शुरू कराया। प्रतियोगिता में अंडर-17 की 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में यूएनआईसी कि ज्योति दीक्षित ने प्रथम, राजकुमार उमा विद्यालय कुबेरस्थान की बेबी ने द्वितीय, यूएनआईसी की सलोनी ने द्वितीय स्थान हासिल की। 400 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में रागिनी मद्धेशिया प्रथम, ज्योति दीक्षित द्वितीय, अंकिता पटेल तृतीय स्थान हासिल की। इसके बाद हुए 1500 मीटर बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में निरंजन कुशवाहा प्रथम, अभय चौहान द्वितीय, दीपक गौतम तृतीय, 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मैहताब अंसारी प्रथम, साहिल द्वितीय, आदित्य चौधरी तृतीय, 400 मीटर दौड़ में आदित्य चौधरी प्रथम, प्रदीप जायसवाल द्वितीय, रितिक गुप्ता को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें