फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Thu, 04 Dec 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित जिला स्टेडियम में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया गया। इसमें दिव्यांग बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके अलावा दिव्यांग बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगित हुई, जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि दिव्यांग बच्चे भी किसी सामान्य बच्चों से कम नहीं है। यदि इन्हें मौका और उचित मंच मिले तो जिले के दिव्यांग भी विश्व पटल पर भारत का नाम रौशन करेंगे। इसके बाद दिव्यांग प्रतिभागियों के बीच 100 मीटर की दौड़ और क्रिकेट प्रतियोगिता हुई, जिसमें विजेता टीम के साथ एकल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले दिव्यांग प्रतिभागियों को डीएम महेंद्र सिंह तवर, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नागेंद्र मणि, क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी अभय कुमार पांडेय ने टीएलएम कीट, व्हीलचेयर आदि देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें