फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ खिलाड़ियों का चयन

Thu, 20 Aug 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। पावानगर महावीर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बुधवार को माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय फुटबाल टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व में तहसील स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के बीच प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया। अंडर-19 बालक वर्ग में तमकुही राज और कसया तहसील की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें तमकुही राज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कसया को 4-0 से हराया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में पडरौना और कसया तहसील के बीच हुए मुकाबले में पडरौना की टीम 2-0 से विजयी रही।अंडर-14 बालिका वर्ग में कसया तहसील की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। तीनों वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के में भाग लेंगे।
प्रधानाचार्य डॉ. अक्षयवर पांडेय ने कहा कि खेल अनुशासन के साथ अपनी अलग पहचान बनाने का माध्यम है। मुझे पूरा विश्वास है कि ये खिलाड़ी अपनी पहचान प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक बनाने में सफल होंगे। नियामक मण्डल में जिला क्रीड़ा सचिव अनंत कृति शेखर, जयराम प्रसाद, दिनेश गौतम, भास्कर नारायण सिंह, जमीर खान, नंदा पांडेय, विश्राम यादव, संजय मिश्रा, वीरेंद्र प्रताप शाही, संतोष चौरसिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें