फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पेयजल आपूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर पसरा पानी

Mon, 21 Aug 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। रामकोला-कप्तानगंज मुख्य मार्ग से पेयजल आपूर्ति के लिए गुजरा पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे निकला पानी सड़क पर पसरने से सड़क भी धंसने लगी है, जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। कस्बा के लोगों ने क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत कराने की मांग की है।
आसपास के लोगों ने बताया कि नगर पंचायत की तरफ से बिछाए गए पाइप जर्जर होने टूट गए हैं। इससे निकला पानी सड़क पर पसर रहा है। इससे सड़क क्षतिग्रस्त होने के चलते भारी वाहन चालकों को वाहन पलटने का भय बना हुआ है। दुकानदार शंभू जायसवाल ने कहा कि यदि क्षतिग्रस्त पाइप को शीघ्र सही नहीं कराया गया तो यहां बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलराम रौनियार ने कहा कि भारी वाहनों के आने-जाने से सड़क पर पसरे पानी का गंदा छींटा दुकान तक पहुंच रहा है, जिससे सामान खराब हो रहे हैं। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि सूचना मिली है। क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें