फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क चौड़ीकरण कराने की मांग

Mon, 21 Aug 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। क्षेत्र के विरवट कोन्वलिया गांव के पास लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इन लोगों ने पिपराघाट-अहिरौलीदान मार्ग की मरम्मत और चौड़ीकरण कराने की मांग की। लोगों ने चेताया कि यदि इस मार्ग की मरम्मत शीघ्र नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि इस मार्ग से क्षेत्र के जंगलीपट्टी, बिनटोली, घघवा जगदीश, जवही दयाल, ततवा टोली, विरवट कोंन्हवलिया, बाकखास, बाघा चौर, नोनियापट्टी, खैरखुटा, कचहरी टोला, अहिरौलीदान, डीह टोला आदि गांव के लोग आवागमन करते हैं। इस मार्ग पर बाढ़ बचाव कार्य के लिए जून से सितंबर तक बोल्डर लदे भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

इसके चलते जंगलीपट्टी, जवही दयाल, विरवट कोंन्हवलिया, बाकखास, बाघा चौर समेत अन्य स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होकर पूरी तरह टूट चुकी है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होने के साथ हर दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगाें ने इस क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान संजय सिंह, गया सिंह, जवाहर प्रसाद, योगेंद्र निषाद, नागेंद्र सिंह, गफूर मियां, सुनील सिंह, हरिद्वार पटेल, जवाहर सिंह, भागवत निषाद, सहदेव चौहान, बृक्षा साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें