फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गंडक नदी के भैसहां घाट पर पीपा पुल चालू

Sat, 30 Dec 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
भैसहा घाट गंडक नदी के पहले पाट (धारा )पर लगा पीपा पुल।
विज्ञापन
खड्डा। भैसहां घाट पर गंडक नदी के पहली धारा में पीपा पुल लगाने का कार्य पूरा हो जाने के बाद आवागमन शुरू हो गया है, लेकिन दूसरी धारा में पीपा पुल नहीं लग पाया है। इसके चलते लोग नाव से उस धारा को पार कर रहे हैं।
विज्ञापन

खड्डा विकास खंड के भैसहां घाट के पास इस वर्ष नदी दो धाराओं (पाट) में बह रही है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने छितौनी तटबंध के पास बह रही नदी की पहली धारा में 42 पीपा लगाकर पुल तैयार कर दिया है। इससे नदी के बाईं तरफ बसे खड्डा विकास खंड के मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर सहित निचलौल विकास खंड के सोहगीबरवा, बसही, शिकारपुर, मूजा टोला, मटियरवा, नौका टोला आदि तथा दायीं तरफ बसे भैसहां, हनुमानगंज, मदनपुर सुकरौली, गैनही जंगल, भेड़ीहारी आदि की लगभग एक लाख जनता को नदी पार करने के लिए आधी सहूलियत मिल गई है। अभी दूसरे पाट में पीपा नहीं लग पाया है। इस वजह से लोग प्राइवेट नाव से किराया चुकाकर पार कर रहे हैं। विभागीय स्तर पर दूसरे पाट पर भी पीपा पुल लगाने का प्रयास चल रहा है। ग्रामीण जवाहिर, नंदलाल, लक्ष्मण, राम प्रताप, सावित्री देवी, रामसूरत यादव, संतोष सिंह आदि दूसरी धारा में भी पुल लगाकर शीघ्र शुरू करने की मांग कर रहे हैं ताकि सभी लोगों को फायदा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें