फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीपा पुल क्षतिग्रस्त, प्रदर्शन कर मरम्मत कराने की मांग

Tue, 04 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही के गोलाघाट के पास बांसी नदी का जलस्तर कम होने से पीपे का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते पुल का दोनों किनारा ऊपर हो गया है और बीच का हिस्सा काफी नीचे चला गया है, जिससे पटरिया क्षतिग्रस्त हो गईं है। इससे लोगों के आवागमन में परेशानी होने लगी है। दुर्घटना के भय से लोग बाइक व साइकिल से उतर कर पैदल पुल पार कर हैं। इससे से नाराज गांव के लोगों ने बुधवार को पुल के पास प्रदर्शन कर क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत कराने की मांग की है। क्षेत्र के पिपराघाट मुस्तकील के टोला गोलाघाट में वित्तीय वर्ष 2011-12 में राजपुर खाश, जोगनी, इमिलिया टोला, प्रभुनाथ चौराहा, बुटन टोला, नौका टोला, मोतीराय टोला, नरवाजोत आदि गांव के लोगों के आवागमन की सुविधा को देखते हुए बांसी नदी पर पीपे के पुल का निर्माण कराया गया था। वह अब जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। बांसी नदी का जलस्तर घटने से पुल का दोनों किनारा उपर और बीच का हिस्सा काफी नीचे हो गया है। इसके चलते लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। क्षेत्र के यमुना सिंह व सरल शर्मा आदि लोगों का कहना है कि कई गांव को जोड़ने वाला यह एकमात्र पुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें