तमकुहीराज। थाना क्षेत्र की पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत 15 लाख कीमत की एक पिकअप को जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक, तमकुहीराज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी अयोध्या जिले के इनायतनगर थाने के तरमा कला गांव निवासी कोमल पाठक की गो तस्करी के धंधे से अर्जित की गई अवैध संपत्ति से संबंधित वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार, पिकअप की कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया की पशु तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के क्रम में जब्ती की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। संवाद