फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो महिलाओं पर पलटी शराब लदी पिकअप, एक की मौत, दूसरी घायल

Tue, 02 Jul 2024 05:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। रिश्तेदार को लेकर निजी डॉक्टर के यहां जा रही महिला को टक्कर मारने के बाद शराब लेकर जा रही पिकअप पलट गई। एक महिला दब गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन

पश्चिमी चंपारण जिले के नौतनवा गांव निवासी 25 वर्षीय सबिता देवी अपने रिश्तेदार भुलिया बाजार की 45 वर्षीय इंदू देवी को दोपहर में लेकर सोमवार को गोसाई पट्टी के डॉक्टर के पास पैदल जा रही थीं। दोनों तरायासुजान थाना क्षेत्र के भुलिया अगरवां गांव के पास पहुंची थीं कि तमकुहीराज की तरफ से शराब लेकर अहिरौलीदान जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पीछे से दोनों महिलाओं को टक्कर मारने के बाद पलट गई। इसमें सबिता दब गई। करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से पिकअप में दबी सबिता को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायल इंदू देवी को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद पिकअप छोड़कर चालक फरार हो गया। तरायासुजान इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिकअप में लदी शराब एक दुकान की है। शराब को गोदाम से दुकान पर ले जाया जा रहा था। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें