फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्वास्थ्य शिविर में 100 लोगों की टीबी की जांच

Tue, 02 Jul 2024 05:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के दुबौली गांव में सोमवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वरिष्ठ क्षय रोग उपचार पर्यवेक्षक अमित कुमार की देखरेख में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सी-19 की तरफ से एक्स-रे मशीन से 100 क्षय रोग के संदिग्ध मरीज़ों की मुफ्त जांच की गई। इसमें पांच टीबी रोगी चिह्नित किए गए। 12 लोगों के बलगम के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया।
विज्ञापन


पर्यवेक्षक अमित कुमार ने कहा कि जागरूकता से ही इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। कई दिनों से अगर खांसी आ रही है तो तत्काल अपने नजदीकी सीएचसी पर जांच कराएं। समय रहते अगर इलाज शुरू हुआ तो जल्द ही टीबी रोगी स्वस्थ हो सकता है। इस दौरान डीसी अवनीश कुमार, टेक्नीशियन रजत मिश्र, सत्येंद्र कुमार, अर्चना गुप्ता, सीएचओ माया गौतम, ग्राम प्रधान पंकज मल्ल, पंचायत सहायक श्रीराम कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें