फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Wed, 28 May 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के बलुआ चौराहे के पास मंगलवार को एक बाइक सवार पिअकप की चपेट में आने से घायल हो गया। आसपास के लोग जब तक उनकी मदद के लिए पास पहुंचे तब तक उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव बेलवा पांडेय निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र प्रसाद किसी कार्य से हाटा-गौरीबाजार मार्ग स्थित मोतीपाकड़ चौराहा गए थे। वहां से घर लौटते समय बलुआ चौराहे के पास एक पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित वहां से भाग गया। आसपास के लोग जब तक घायल जितेंद्र के पास मदद के लिए पहुंचे, तब तक उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवार में चीख-पुकार मच गई। जितेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी पत्नी अनीता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के विरूद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पिकअप की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें