फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मौत के मामले में पिकअप चालक पर केस

Wed, 19 Nov 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के पचपेड़ा के पास नौ नवंबर को सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिसवा गोइती गांव निवासी सुमन देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते नौ नवंबर को 10 वर्षीय पुत्र कृष्णा को लेकर देवर रवि के साथ बहन के घर कप्तानगंज जा रहा था। पचपेड़ा के पास एक अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक को ठोकर मारकर भाग गया। इस दुर्घटना में उनका पुत्र और देवर घायल हो गए थे।
इलाज के दौरान कृष्णा की मौत हो गई, जबकि घायल रवि का गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि मृतक के मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पिकअप की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें