फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शारीरिक शिक्षा विभाग ने जीता फुटबाल मैच

Fri, 30 Aug 2024 05:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में शारीरिक शिक्षा विभाग एवं क्रीड़ा परिषद और एनसीसी की तरफ से राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की जीवनी पर चर्चा की गई। फुटबाल प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा विभाग विजेता घोषित बना।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों को मेजर ध्यान चंद के खेल के प्रति लगाव और समर्पण से सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम को डॉ. अरुण कुमार, डॉ. आनंद कुमार, श्याम कुमार, बलदेव यादव, अश्विनी यादव, डॉ. अंकित कुमार आदि ने संबोधित कर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एनसीसी कैडेट और शारीरिक शिक्षा विभाग के बीच मैत्री फुटबाल मैच खेला गया। इसमें शारीरिक शिक्षा विभाग विजेता और एनसीसी कैडेटों की टीम उपविजेता घोषित हुई। खिलाड़ियों को लेफ्टिनेंट डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस दौरान नितेश यादव, सिमरन राय, नित्यानंद साहनी, साधना विश्वकर्मा, अंतिमा मिश्रा, राहुल यादव, जितेंद्र प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें