फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नोटिस बोर्ड पर चस्पा होगी चयनित अभ्यर्थियों की सूची

Fri, 30 Aug 2024 05:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। सेवा योजन विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार को बुद्ध पीजी कॉलेज में वाणिज्य विभाग की देखरेख में स्नातकोत्तर व स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का रोजगार के लिए साक्षात्कार हुआ। नियोक्ता कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि तीन तरह की नियुक्तियां होंगी। उनमें अप्रेंटिस, स्किल इंडिया व ऑन रोल चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों का नाम नोटिस बोर्ड पर चस्पा होगा।
विज्ञापन


प्लेसमेंट सेल की समन्वयक डॉ. श्वेता भट्ट ने बताया कि इसमें 50 फीसदी महिलाएं और 50 फीसदी पुरुष चयनित किए जाएंगे। कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को एप्पल कंपनी का फोन, यात्रा भत्ता, छुट्टी के दिनों का वेतन, त्योहार पर बोनस आदि भी देगी। कार्यक्षेत्र कुशीनगर और कसया ही होगा। इसमें चयनित विद्यार्थियों को क्लाइंट रिलेशनशिप ऑफीसर्स, सीनियर सेल्स इन्टर्न व सीनियर सर्चिंग ऑफिसर पद पर नियुक्त किए जाएंगे। साक्षात्कार कंपनी के वाराणसी शाखा से आए मोहम्मद शारिक ने लिया। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर चयनित उम्मीदवारों की सूची जिला सेवायोजन कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. राकेश चतुर्वेदी और डॉ. रितेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें