मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के दो ग्राम पंचायतों में मनरेगा से हो रहे कार्यों में गड़बड़ी सामने आई है। श्रमिकों के फोटो अपलोड करने में एक ही तरह के फोटो मिला है, जबकि श्रमिक कम पाए गए हैं। बीडीओ ने दोनों गांवों के सचिवों को नोटिस भेजकर उनका जवाब मांगा है। बड़हरा गांव में दो स्थानों पर पोखरे की खुदाई का कार्य हो रहा था। इसमें ठूठी तालाब की खुदाई में आठ मस्टररोल पर 79 श्रमिकों की फोटो अपलोड की गई है, जो सभी एक ही तरह का पाया गया है, जबकि केवल नौ ही श्रमिक प्रदर्शित हो रहे हैं। इसी गांव में करछन्ना तालाब की खुदाई में छह मस्टररोल पर 52 श्रमिकों का फोटो अपलोड किया गया है, जिसमें सभी फोटो एक ही तरह का पाया गया।
इसमें महज 10 ही श्रमिक प्रदर्शित होते मिले। इसी तरह पखनहा गांव में चौहान टोले पर सार्वजनिक पोखरे की खुदाई और सुंदरीकरण कार्य में सात मस्टररोल पर 65 श्रमिकों की फोटो अपलोड की गई है, लेकिन महज 10 ही श्रमिक प्रदर्शित होते मिले। ऑनलाइन गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद बीडीओ रवि कुमार रंजन ने पखनहा गांव के सचिव रवि कुमार सिंह और बड़हरा गांव के सचिव शंभू यादव को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा है।